Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंजीनियर दूल्हे राजा को मिली ‘बंदूकबाज’ दुल्हनिया, चूड़ियां ऊपर उठाई और स्टेज पर ही ठांय-ठांय…

इंजीनियर दूल्हे राजा को मिली ‘बंदूकबाज’ दुल्हनिया, चूड़ियां ऊपर उठाई और स्टेज पर ही ठांय-ठांय…

Bihar (बिहार) में तिलक-बारात में हर्ष फायरिंग आम बात है। कभी-कभार इस दौरान बड़ी घटनाएं घट जाती हैं, जो बहुत दुखद हैं, फिर भी इसे एक परंपरा के रूप में वहां स्वीकार कर लिया गया है। अब तक सामान्यतः युवाओं को भी फायरिंग करते देखा गया है, लेकिन खगड़िया में स्टेज पर दुल्हन फायरिंग करने लगी, तो लोग हैरत में पड़ गए। यह मामला खगड़िया का है। दुल्हन को फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। दूल्हे राजा इंजीनियर हैं और उन्हें दुल्हनिया मिल गई ‘बंदूकबाज’। जब दुल्हन फायरिंग करती तो दूल्हा मुस्कुरा रहा होता है और गेस्ट हैरान होते हैं। लोग ही दुल्हन को ‘बंदूकबाज’ नाम देने में लगे हैं।

10 मई को रिसेप्शन के समय का वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खगड़िया के भरतखंड में 10 मई को इंजीनियर मोहम्मद आसिफ का रिसेप्शन था। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस बीच दुल्हन एक शख्स की मदद से हथियार अपने हाथों में लेती है। चूड़ियां ऊपर चढ़ाती है और बंदूक का ट्रिगर दबा देती है। दुल्हन को हर्ष फायरिंग करता देख दूल्हे के चेहरे पर भी खुशी नजर आती है। स्टेज पर बच्चे भी हैं। उनकी भी चिंता किसी ने नहीं की।

राजस्थान में दूल्हा है इंजीनियर

मोहम्मद आसिफ पेशे से इंजीनियर हैं। राजस्थान में पीएचईडी विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर हैं। आसिफ की शादी भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव में हुई थी। 10 मई को दुल्हन के घर भरतखंड में रिसेप्शन का आयोजन था। इस मौके पर ही स्टेज से दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की थी। दूल्हा मोहम्मद आसिफ और उसके साथी ने भी फायरिंग की थी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। परबत्ता थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग के दो दिन बीत जाने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

Share this:

Latest Updates