Dhanbad news, Durga Puja, sindur khela : दशमी के मौके पर वॉच एंड वार्ड में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और माता को विदाई देते हुए आबार आसो मां की कामना की। वॉच एंड वाड पूजा मंडप में में महिलाओं ने परंपरा के अनुसार एक दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां मनाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद थी और हर्ष उल्लास के साथ इस पर्व को मना रही थी महिलाओं ने कहा कि पहले सिंदूर माता दुर्गा को चढ़ाया जाता है उसके बाद एक दूसरे को लगाकर इस 4 दिन के पर्व को मानते हैं और माता से सभी के सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस चार दिन के पर्व में सभी लोग खुशी से नाचते झूमते भी हैं। इस दौरान गाने की धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आई और दुर्गा पूजा के त्यौहार को अलग अंदाज में मनाया।




