Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अहले सुबह हीरापुर माडा कॉलोनी में लोगों ने एक ई-रिक्शा (टोटो) चोर को पकड़ा

अहले सुबह हीरापुर माडा कॉलोनी में लोगों ने एक ई-रिक्शा (टोटो) चोर को पकड़ा

Dhanbad News : कोयलांचल में इन दिनों ई-रिक्शा (टोटो) चोरी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे ई-रिक्शा मालिक काफी परेशान व चिंतित है। ऐसे में रविवार की अहले सुबह सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर माडा कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने एक ई-रिक्शा (टोटो) चोर को दबोच लिया। जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने अपराधी को जमकर धुनाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे गंभीर चोटें नहीं आने दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ से तीन-चार युवकों ने एक घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा (टोटो) को चुरा कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी ई रिक्शा मालिक को हो गयी। वह अपराधियों का पीछा करते हुए हीरापुर mada  कॉलोनी पहुँच गया। जहाँ उसने ई-रिक्शा (टोटो) और उसपर सवार चोरों को दबोच लिया। इस बीच शोरगुल सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। लोगो ने दबोचे गए चोर की धुनाई शुरू कर दी। इस अफरातफरी में दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। जबकि एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

Share this:

Latest Updates