Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में 4.3 और मेघालय में 4.0 तीव्रता के भूकंप

मणिपुर में 4.3 और मेघालय में 4.0 तीव्रता के भूकंप

Imphal news : म्यांमार में आये शक्तिशाली भूकम्प के बाद आफ्टर शॉक वेब के तहत भारत में भी भूकम्प के झटके लगे हैं। मणिपुर और मेघालय में भी शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किये गये। इन भूकम्प से हुए नुकसान की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गयी, जबकि मणिपुर के कामजोंग जिले में 4.3 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया।

भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को मणिपुर राज्य के कामजोंग जिले में दोपहर बाद 01 बज कर 29 मिनट 55 सेकेंड पर भूकम्प महसूस किया गया। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 महसूस की गयी। इस भूकम्प का एपीक सेंटर 24.96 उत्तरी अक्षांश तथा 94.69 पूर्वी देशांत्तर पर जमीन के 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। इसके अलावा मेघालय राज्य के ईस्ट गारो हिल्स जिले में 01 बज कर 03 मिनट पर भूकम्प का झटका महसूस किया गया। भूकम्प की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज किया गया। भूकम्प का एपीक सेंटर 25.57 उत्तरी अक्षांश तथा 90.58 पूर्वी देशांत्तर पर जमीन के नीचे 05 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

दरअसल, शुक्रवार को भारत के मेघालय और मणिपुर में आये भूकम्प से पहले और बाद में पड़ोसी देश म्यांमार में लगभग चार घंटे में छह बार भूकम्प के झटके लगे हैं। इसमें दो बार की तीव्रता 07 या 07 से अधिक दर्ज की गयी है। भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केन्द्र के अनुसार पड़ोसी देश म्यांमार में सबसे पहला झटका 11.50 मिनट पर 7.5 तीव्रता का था। इसके बाद 12.02 मिनट पर 7.0 तीव्रता का, 12.57 मिनट पर 5.0 तीव्रता का, फिर 1.07 पर 4.9 तीव्रता का, 2.48 मिनट पर 4.4 तीव्रता और 3.25 पर 4.3 तीव्रता का छठा झटका महसूस किया।

Share this:

Latest Updates