Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिव प्लाजा और गुलमोहर एकादश की आसान जीत

शिव प्लाजा और गुलमोहर एकादश की आसान जीत

Dhanbad news, Dhanbad cricket news: डीसीसीसी की मेजबानी में सीसीडबलूओ मैदान में चल रहे    प्रीमियर लीग के तहत रविवार को शिव प्लाजा एकादश व गुलमोहर एकादश की टीम ने अपनी-अपनी विपक्षी टीमों को हराकर दो-दो अंक प्राप्त कर लिए। पहले मैच में आदित्य आरव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। रुद्र में 13 रन बनाया। शिव प्लाजा की ओर से आरान ने तीन एवं आर्यन ने दो विकेट लिए। जवाब में शिव प्लाजा की टीम ने चार विकेट पर 70 रन बनाकर मैच विकेट से जीत लिया। अपनी टीम की ओर से आर्यन ने 32 और आरान ने 17 रन बनाए। आदित्य आरव की ओर से अनुराग ने दो और अंशुमन दत्ता ने दो विकेट लिए। विजयी टीम के आर्यन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

IMG 20240407 WA0006

जेजे नामधारी ट्रस्ट 4 विकेट से पराजित

दूसरे मैच में गुलमोहर एकादश ने जेजे नामधारी ट्रस्ट को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेजे नामधारी ट्रस्ट ने 78 रन बनाए। समर प्रताप सिंह ने 22 और अंश ने   13 रन बनाए। गुलमोहर की ओर से नीलकंठ ने मात्र एक रन देखकर चार विकेट लिया। जवाब में गुलमोहर एकादश ने 6 विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौरया ने 47 रन बनाए। इस मैच में नीलकंठ को मैंन आफ द मैच  घोषित किया गया। दोनों मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आज की मुख्य अतिथि विभा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष सिंह, सिद्धि सिंह,अरुण वर्मा, प्रेम पांडे , पंकज पांडे आदि  मौजूद थे। असीत सहाय ने समारोह का संचालन किया जबकि महादेव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

IMG 20240407 WA0007

Share this:

Latest Updates