Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को किया गिरफ्तार

ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को किया गिरफ्तार

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार कर लिये गये हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री से दिनभर पूछताछ के बाद बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि ईडी की पूछताछ में वह 35.23 करोड़ रुपये बरामदगी के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इससे पूर्व मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने मंत्री से साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ की थी। साथ ही, 15 मई को फिर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय आने को कहा था।

ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद ईडी ने मंत्री को 12 मई को समन जारी कर 14 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आने को कहा था। बताया जा रहा है कि आलमगीर, संजीव और उसकी पत्नी रीता को आमने-सामने बैठा कर ईडी ने पूछताछ की। ईडी ने आलमगीर आलम से बरामद कैश के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुआ। ईडी ने आलमगीर से रुपये के स्रोत के बारे में पूछताछ की। पूछा कि कहां-कहां से रुपये आये और कमीशन की राशि कहां-कहां बंटती थी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते 05 मई को टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकद बरामद किये थे। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए 05 मई की देर रात को आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया है।

Share this:

Latest Updates