Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कैसीनो एजेंट के ठिकानों पर ईडी ने दी दबिश, फेमा कानून उल्लंघन का आरोप, कई बड़ी हस्तियां रडार पर

कैसीनो एजेंट के ठिकानों पर ईडी ने दी दबिश, फेमा कानून उल्लंघन का आरोप, कई बड़ी हस्तियां रडार पर

पिछले 2 दिनों से ईडी की कैसिनो डिलेक्स और उनके एजेंटों के खिलाफ कार्रवाही जारी है। ईडी की टीम ने फेमा कानून के उल्लंघन के आरोप में शहर के 8 क्षेत्रों में दबिश दी है। यह कार्रवाई अभी भी जारी है। नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने के मामलों में फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग भी ईडी के रडार पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कैसिनो एजेंट माधव रेड्डी और प्रवीण चिकौटी के अलावा अन्य कुछ आरोपितों के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की है। छापे के दौरान कैसिनो एजेंट की कार पर एक विधायक का स्टिकर पाया गया। यह विधायक सरकार में मंत्री भी हैं। इस मामले में ईडी फेमा उल्लंघन के अलावा हवाला होने का भी संदेह जताया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग जुआ खेलने का दिया लालच

मिली जानकारी के अनुसार कैसिनो एजेंट भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित एक होटल में हैदराबाद व देश के अन्य शहरों से जुआ खेलने वाले शौकीनों को बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्रियों के साथ जुआ खेलने का लालच देकर नेपाल ले गए। इन जुआ खेलने वालों को पांच दिन के पैकेज के साथ नेपाल ले जाया गया। उन्हें वहां के होटल के कैसिनो में जुआ खिलवाया गया। इस पूरे मामले में हवाला के जरिए भारी भरकम नकदी का हस्तांतरण होने और फेमा कानून का उल्लंघन के चलते ही ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू की है। मामले में हैदराबाद गुंटूर और विजयवाड़ा के कुछ अति विशिष्ट व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। छापे के दौरान अधिकारियों को गोवा समेत नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया और अन्य विदेशी पर्यटन केंद्रों पर कैसिनों इन दोनों के एजेंट संचालित करने की जानकारी मिली है।

कैसिनो में 10 अभिनेता और अभिनेत्री थे शामिल

बताते चलें  कि हाल ही में नेपाल में संचालित हुई कैसिनो में बॉलीवुड और टॉलीवुड के 10 से अधिक अभिनेता व अभिनेत्री उपस्थित रही थीं। खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक छापे के दौरान बरामद नगद और अन्य मुद्दों पर कोई आधिकारिक बयान आ सकता है।

Share this:

Latest Updates