Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची के कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स सहित नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची के कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स सहित नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कमलेश कुमार सिंह से जुड़े जमीन घोटाले में रांची के छह और दिल्ली के तीन ; यानी कुल नौ ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान समाचार लिखे जाने तक विभिन्न ठिकानों से कुल 25 लाख रुपये नकद जब्त किये गये हैं। इसके अलावा बैंक खाता, जमीन की खरीद बिक्री से सम्बन्धित दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किये गये। इससे पहले कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य के खिलाफ ईडी आरोप पत्र दायर कर चुका है।

कांके में सरकारी अधिकारियों से मिलकर जमीन की हेराफेरी के मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान ही कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह को जमीन के इस कारोबार के गिरोह के सरगना के रूप में चिह्नित किया गया था, जबकि जमीन कारोबार में आरोपित कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य को बीके सिंह के सहयोगी के रूप में चिह्नित किया गया था। मामले में पहले से आरोपित कमलेश कुमार सिंह के घर पर छापामारी के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और रायफल की गोलियां जब्त की गयी थीं।

ईडी ने जांच के दौरान जमीन कारोबारियों की ओर से कांके अंचल के अधिकारियों के साथ साजिश रच कर जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी करने के दूसरा चरण में 23 अक्टूबर को कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने छापामारी के दायरे में कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स और बीके सिंह से जुड़े लोगों के ठिकानों को शामिल किया है।

ईडी ने मंगलवार को छापेमारी के दौरान दुर्गा डेवलपर को भी शामिल किया है। इसका व्यापारिक सम्बन्ध बीके सिंह और कमलेश से हैं। दुर्गा डेवलपर्स का गठन दिसंबर 1997 में किया गया था। उस समय कंपनी का शेयर कैपिटल 50 लाख रुपये था। इस कम्पनी के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार झा हैं। कम्पनी में उनके पारिवारिक सदस्य निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। निदेशकों की सूची में दुर्गा झा, निलय झा और सुनील झा का नाम शामिल है। छापेमारी के दायरे में शामिल किये गये ठिकानों में से छह ठिकाने रांची और तीन ठिकाने दिल्ली में हैं। छापेमारी अशोक नगर, कांके, पुंदाग सहित अन्य ठिकानों पर हुई है।

Share this:

Latest Updates