Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर ED की छापामारी, अब तक करीब 15 लाख कैश व आठ मोबाइल बरामद

दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर ED की छापामारी, अब तक करीब 15 लाख कैश व आठ मोबाइल बरामद

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update :  झारखंड की राजधानी रांची में सुबह-सुबह ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर दी है।तुपुदाना रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर टीम पहुंची हुई है। यह छापामारी जमीन घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। बता दें कि मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं। मीरा सिंह सत्ता के करीबी रही हैं, इतना कि एक दफा डीजीपी को भी उनके तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा था। 25 फरवरी, 2021 को खूंटी में थाना प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। रांची जिला में स्थानांतरित होने के बाद दारोगा मीरा सिंह को दो साल पहले तुपुदाना ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था।

मीरा पर लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

मीरा सिंह पर तुपुदाना ओपी प्रभारी रहते भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्‍हें पद से हटाने की भी अनुशंसा हुई है। डीजीपी ने हज़ारीबाग़ स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था। अपनी पहुंच के बल पर मीरा सिंह ने स्थानांतरण को रुकवाया। डीजीपी को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

मीरा सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी पूर्व में कई बार सरकार को पत्र लिखकर मीरा सिंह पर करवाई की मांग कर चुके हैं। झारखंड उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दारोगा मीरा सिंह पर पहले से मुकदमा चल रहा है।

यहां-यहां टीम कर रही छापामारी

दारोगा मीरा सिंह के करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित आवास पर भी पहुंची ईडी की टीम। चल रही छापामारी। अब तक आधा दर्जन से अधिक मोबाइल जब्त किया गया है।

Share this:

Latest Updates