Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी शराब घोटाले के आरोपित योगेन्द्र तिवारी से आठ दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी मंजूरी

ईडी शराब घोटाले के आरोपित योगेन्द्र तिवारी से आठ दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी मंजूरी

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले के आरोपित शराब कारोबारी योगेन्द्र तिवारी को शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में पेश किया। ईडी ने योगेन्द्र तिवारी से पूछताछ करने के लिए 14 दिनों की रिमांड मांगी। योगेन्द्र तिवारी के अधिवक्ता के विरोध पर अदालत ने आठ दिनों की रिमांड की अनुमति दी। अब ईडी योगेन्द्र तिवारी से आठ दिनों तक पूछताछ करेगी।

तिवारी को शुक्रवार को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया। रिमांड की अवधि शनिवार से शुरू होगी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बहस की, जबकि योगेन्द्र तिवारी की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की।उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में हुए शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में शराब कारोबारी योगेन्द्र तिवारी को गुरुवार शाम 07:15 बजे गिरफ्तार किया था। योगेन्द्र पर ईडी के अधिकारियों की जासूसी करायी जाने का भी आरोप है।

Share this:

Latest Updates