Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 5 लोगों को समन जारी करेगी ईडी, प्रदीप यादव के..

100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 5 लोगों को समन जारी करेगी ईडी, प्रदीप यादव के..

Jharkhand Update News, Ranchi, Summon To 5 Persons For Enquiry : कांग्रेस एमएलए प्रदीप यादव के निजी सचिव देवेंद्र पंडित व अन्य 5 लोगों को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से समन जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 100 करोड़ टैक्स चोरी मामले में पूछताछ होगी। इस मामले में देवेंद्र पंडित, शिव कुमार, अजय झा, विनोद लाल, अजय अकेला, श्यामाकांत यादव से पूछताछ होगी।

दस्तावेजों के आधार पर सवाल जवाब

ऐसी सूचना है कि ईडी के अधिकारियों ने कल देर रात तक कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास पर तलाशी ली और बरामद दस्तावेज के आधार पर सवाल जवाब किए। 100 करोड़ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि मंगलवार को ईडी ने विधायक के रांची-गोड्‌डा आवास सहित उनके करीबियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Share this:

Latest Updates