Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Effect : बारिश ने लगाया केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, कई जगह…

Weather Effect : बारिश ने लगाया केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, कई जगह…

Uttarakhand Update News, Dehradun, Kedarnath Yatra Stopped Due To Heavy Rain : पहाड़ों के राज्य और देवभूमि उत्तराखंड में मानसून पहुंच चका है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार से ही जमकर बारिश हो रही है। रविवार को बारिश की रफ्तार और तेज हो गई है। बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया है।  आज सुबह कुछ यात्रियों को सोनप्रयाग से और गौरीकुंड से यात्रा के लिए रवाना किया गया था। 

अगले आदेश तक नहीं होगी यात्रा

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बारिश को देखते हुए अगले आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। जो श्रद्धालु यहां यात्रा और दर्शन के लिए पहुंच गए थे, उन सबको सोनप्रयाग में रोका गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मौसम ठीक ना होने तक केदारनाथ यात्रा करने से बचें।

आज सुबह 8 बजे 5818 यात्री केदारनाथ के लिए हुए थे रवाना

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 10.30  बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। सीएम धामी ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Share this:

Latest Updates