Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार की आठ वर्षीय बच्ची दुष्कर्मी से हुई एचआइवी संक्रमित, अब पीड़िता को न्याय दिलाने में जुटा महिला आयोग

बिहार की आठ वर्षीय बच्ची दुष्कर्मी से हुई एचआइवी संक्रमित, अब पीड़िता को न्याय दिलाने में जुटा महिला आयोग

National news : पड़ोस में रहने वाले एक मजदूर ने आठ साल की मासूम को हवस का शिकार तो बनाया ही, उसे जीवन भर के लिए नासूर बीमारी एचआईवी भी दे दी। पीड़ित बच्ची एचआइवी संक्रमित हो गई है। मूल रूप से बिहार निवासी यह बच्ची फिलहाल दक्षिण दिल्ली में परिवार के साथ रहती है। गत जून में एक दिन उसकी मां काम पर गई थी और बच्ची घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया था।

बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे

इस मामले इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बच्ची के शरीर में गंभीर चोटों के निशान थे। दुष्कर्म करने वाला आरोपित एचआइवी संक्रमित था और दुर्भाग्य से बच्ची भी इस वायरस से संक्रमित हो गई है। उनका कहना है कि आरोपित के एचआइवी संक्रमित होने की जानकारी पुलिस ने पीड़िता के अस्पताल से देरी से साझा की। इसके बाद अस्पताल ने पीड़िता में यौन संक्रामक रोगों का पता लगाने के लिए टेस्ट कराया तो वह एचआइवी संक्रमित पाई गई। आयोग ने इस मामले की रिपोर्ट दिल्ली सरकार को भेजकर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। स्वाति ने कहा कि आयोग फिलहाल बच्ची को परामर्श देने के साथ ही मुआवजा दिलाने और उसके पुनर्वास पर काम कर रहा है।

Share this:

Latest Updates