Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Election 2024 : पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Election 2024 : पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा।

चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए कुल 1586 नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 03 मई थी। सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद 749 नामांकन पत्र वैध पाये गये। नाम वापसी के बाद 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव 

महाराष्ट्र में 13 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 512 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 14 संसदीय क्षेत्रों से 466 नामांकन फॉर्म थे। झारखंड में 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 35-लखनऊ में 67 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। 5वें चरण के लिए एक संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है। बिहार की 5 सीटों से 80, जम्मू एवं कश्मीर की 01 सीट से 22, झारखंड की 03 सीटों से 54, लद्दाख की एक सीट से 03, महाराष्ट्र की 13 सीटों से 264, ओडिशा की 05 सीटों से 40, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों से 144 और पश्चिम बंगाल की 07 सीटों से 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Share this:

Latest Updates