Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Election 2024 : सातवें चरण में 08 राज्यों की 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार मैदान में

Election 2024 : सातवें चरण में 08 राज्यों की 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार मैदान में

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 01 जून को 07 राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होनेवाले मतदान के लिए 07 राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश के 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे। इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई थी। दाखिल किये गये सभी नामांकनों की जांच के बाद 954 नामांकन वैध पाये गये। इनमें से 50 उम्मीदवारों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब कुल 904 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं।
आयोग के अनुसार नाम वापसी के बाद अब बिहार की 08 सीटों पर 134, चंडीगढ़ की एक सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 04 सीटों पर 37, झारखंड की 03 सीटों पर 52, ओडिशा की 03 सीटों पर 66, पंजाब की 13 सीटों पर 328 उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 144 और पश्चिम बंगाल की 09 सीटों पर 124 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं।
आयोग के अनुसार इस चरण में पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से अधिकतम 598 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन थे। 36-बिहार के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद पंजाब के 7-लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है।

Share this:

Latest Updates