Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Election 2024 : सपा-बसपा के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे चुनाव : नरेन्द्र मोदी

Election 2024 : सपा-बसपा के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे चुनाव : नरेन्द्र मोदी

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों के परिवारवाद पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मोदी और योगी के पास बाल-बच्चे नहीं हैं। जनता ही उनका परिवार है। मोदी-योगी आपके बच्चों के भविष्य के लिए जीवन खपा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथियों, इन परिवारवादियों की विरासत क्या है? इनकी विरासत गाड़ी, बंगला और रसूख है। कोई इटावा, मैनपुरी और कन्नौज को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी, रायबरेली को अपनी विरासत मानता है। मोदी की विरासत गरीब को मिला मकान, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज है। मोदी की विरासत आपके बच्चों के लिए बनायी गयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति है। कौन जानता है कि 2047 में आपका ही बेटा मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बने। शाही परिवार का ही बेटा सीएम पीएम बने, चाय वाले ने यह प्रथा तोड़ दी है। जैसे राजा राम मोहन राय के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कुप्रथा तोड़ दी। ऐसे ही भविष्य में मेरे बारे में कहा जायेगा कि एक चायवाले ने शाही परिवारों से ही सीएम-पीएम बनने की कुप्रथा तोड़ी थी। अब कोई भी सीएम-पीएम बन सकता है।

तीन लोकसभा क्षेत्रों; यथा इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लिए आयोजित इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण के दौरान इस पूरे क्षेत्र को भावनात्मक रूप से जोड़ते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि 2019 में संसद में उन्होंने कहा था कि भाजपा की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनका वह आशीर्वाद लग गया। इस चुनाव में वह नहीं हैं, लेकिन उनके भाई हमारी सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठ बोल रहे हैं। कोरोना काल में भी इन लोगों ने झूठ फैलाया। वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाये। खुद चोरी-चुपके वैक्सीन लगवाये और गरीबों को लगवाने से मना कर रहे थे। यह लोग अब संविधान के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। सपा, कांग्रेस समेत सारी कम्पनी एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को दे रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने रातों-रात मुस्लिमों को ओबीसी में शामिल कर दिया। अगर यूपी में ऐसा हुआ, तो यादव, मौर्य कुशवाहा बंधुओं का क्या होगा। ये लोग केवल अपना भला करते हैं। याद रखिए, इन्हें अपने परिवार के बाहर का कोई भी यादव नहीं मिला। भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। मध्य प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव बने हैं।

पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा था। शहजादे ने तो कोट के ऊपर ही जनेऊ पहन लिया था। आज वह जनेऊ गायब है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। इन्हें भी निमंत्रण गया, लेकिन इन लोगों ने निमंत्रण ठुकरा दिया। मैं कृष्ण द्वारा बनायी गयी द्वारिका में समुद्र के नीचे गया और मोर पंखी भेंट की। अब कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लगा। मै यादवों से पूछता हूं कि कांग्रेसी ऐसा करें, तो करें, लेकिन यदुवंशी शहजादे की आरती क्यों उतार रहे हैं। आप आरती उतारें, मोदी तो श्रीकृष्ण की आरती उतारेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने गुण्डाराज पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा राज में खाली प्लॉट पर अपना झण्डा गाड़ दिया करते थे। सीएम योगी ने पूरा उप्र बदल कर रख दिया है। कन्नौज का इत्र आज दुनिया में पहुंच रहा है। जी-20 में आये दुनियाभर के लोगों को कन्नौज का इत्र ही भेंट किया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि दो चरण सम्पन्न हो चुके हैं। तीसरे चरण में सात और चौथे चरण में 13 मई को जनता जनार्दन भारत के भविष्य के लिए चुनाव करना है। एक तरफ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करनेवाले हैं, दूसरी ओर देश की सुरक्षा और समृद्धि करनेवाला मोदी का परिवार है। आज एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इटावा की यह वही भूमि है, जहां से लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। पहले यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। माफिया का बोलबाला था। आज यहां एक्सप्रेस-वे बन रहा है। क्षेत्र का विकास हो रहा है। जनता जनार्दन का समर्थन प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का यहां आगमन हुआ है। इस दौरान योगी ने इटावा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया, मैनपुरी से जयवीर सिंह, कन्नौज से सुब्रत पाठक को जिताने की अपील की।

पिछला दशक ट्रेलर था, अब नयी ऊंचाइयों पर जायेगा भारत: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में हुई प्रगति केवल एक ट्रेलर है और अभी बहुत कुछ करना है। हम भारत को प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न गुजराती समाचार पत्रों को दिये साक्षात्कार में उक्त बातें कही हैं। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े साक्षात्कार को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा है कि गुजरात फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार है। कांग्रेस की गुजरात विरोधी मानसिकता को लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी पिछले दो कार्यकाल से यहां की सभी 26 सीटें जीतती आयी है। इस बार सूरत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है।

Share this:

Latest Updates