Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आत्ममंथन के बजाय हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही कांग्रेस : भाजपा

आत्ममंथन के बजाय हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही कांग्रेस : भाजपा

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि नाच न जाने आंगन टेढ़े वाली सोच से कांग्रेस घिर चुकी है। कांग्रेस आत्ममंथन करने के बजाय अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा चुनाव में लोगों ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस को नकार दिया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस के सारे दावे झूठे हैं। ये अपनी हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग और कभी ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। आत्मंथन करने के बजाय हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने में लगे हुए हैं।

Share this:

Latest Updates