Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कौशल किशोर सिंह बने अध्यक्ष

धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कौशल किशोर सिंह बने अध्यक्ष

धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन इस वर्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें किशोर कौशल  सिंह अध्यक्ष के रूप में चुने गए डीएमडीए के मटकुरिया स्थित कार्यालय में मुख्य चुनाव पदाधिकारी  सुरेश अग्रवाल और सह चुनाव पदाधिकारी  बलविंदर सिंह भट्ट, पर्यवेक्षक  दिनेश हेलिवाल और  विनोद गुप्ता की देख रेख में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।  अघ्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर सिंह को  95 वोट प्रतिद्वंद्वी अमरजीत सिंह दुआ को 51 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए चुने गए प्रेम प्रकाश गांगेसरिया को 80 वोट  जबकि प्रतिद्वंद्वी संजय लौधा को 65 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए चेतन दोशी 97 वोट चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह को 47 वोट मिले। सह सचिव पद के लिए नरेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए मंजीत सिंह निर्विरोध चुने गए। 

एसोसिएशन के साथ हमेशा खड़ा रहेगा जिला चेंबर

इस चुनाव में जिला चैम्बर से अघ्यक्ष चेतन गोयनका और महासचिव अजय लाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यंहा  शांतिपूर्ण और मित्रवत चुनाव हुआ है यह घनबाद जिले में एक उदाहरण के रुप में जाना जाएगा। चुनाव उपरांत जिला चैम्बर की तरफ से इस शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बधाई दी गई और यह वादा किया कि जिला चैम्बर धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

Share this:

Latest Updates