Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Electric Bike : कहां मिलेगी ऐसी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, इतना बड़ा डिस्काउंट, फिर देर किस बात की…

Electric Bike : कहां मिलेगी ऐसी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, इतना बड़ा डिस्काउंट, फिर देर किस बात की…

Market Activity For You, Electric Bike, Hope Electric, New Bike , Easy Purchase, Big Discount  : मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक की कमी नहीं रह गई है। ऑटो सेक्टर की तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक की खरीद पर तमाम किस्म की सुविधाएं और डिस्काउंट दिया करती हैं। इस बीच खबर मिल रही है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी होप इलेक्ट्रिक मानसून सीजन में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर शानदार छूट दे रही है। 

उठाइए डिस्काउंट का लाभ

जो लोग इन दिनों अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, वे इसका लाभ उठा सकते हैं। होप इलेक्ट्रिक कंपनी होप ऑक्सो इलेक्ट्रिक बाइक पर इस महीने 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं लिओ और लाइफ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 4000 रुपये तक की छूट दे रही है, होप ओएक्सओ की एक्स शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये थी, जो ऑफर के बाद 1.38 लाख रुपये हो गई है। वहीं होप एलईओ इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद क्रमश: 93,500 रुपये और 80,000 रुपये हो गई हैं। 

ग्राहकों की बाधाओं को दूर करने की कोशिश

होप एलवायएफ की एक्स शोरूम कीमत डिस्काउंट के बाद 67500 रुपये हो गई है। होप इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रजनीश सिंह का कहना है कि ऑक्सो, लाइफ और लिओ जैसे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट के अलावा हमारी ऑक्सो बाइक पर 100 पर्सेंट फाइनैंस की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम ईवी अपनाने के प्रति किसी भी प्रकार की झिझक को दूर करना चाहते हैं और अपने ग्राहकों की वित्तीय बाधाओं को दूर करने की कोशिश में है।

Share this:

Latest Updates