Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Elephant’s Prank : … और इस तरह हाथी ने महिला टूरिस्ट की गायब कर दी टोपी, मांगने पर जो किया… 

Elephant’s Prank : … और इस तरह हाथी ने महिला टूरिस्ट की गायब कर दी टोपी, मांगने पर जो किया… 

Prank video of Elephant : जानवरों का इंसान से प्यार और सम्मान का रिश्ता हमें सीख भी देता है और यह बताता है कि व्यवहार से ही पता चलता है स्वभाव। आजकल सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में इसका मजेदार सबूत देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी के सामने एक महिला खड़ी है। महिला बहुत खुश नजर आ रही है। वीडियो में महिला ने सिर पर टोपी पहन रखी है और कुछ देर बाद वहां खड़ा हाथी अपनी सूंड से टोपी उतारकर छिपा देता है। तभी वहां खड़ी महिला हाथी को देखकर हंसने लगती है फिर कुछ देर बाद जब हाथी से उसकी टोपी मांगी जाती है, तो वो उसे अपने मुंह से निकाल कर वापस महिला के हाथ में दे देता है। यह देखकर पर्यटक महिला और आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। हाथी के इस प्रैंक वीडियो को सोशल मीडियो यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘यह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा वीडियो है’। 

अब तक मिल चुके हैं हजारों लाइक और कमेंट

हाथी और महिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के Pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लिखा है कि, ‘हाथी ऐसे जता रहा है जैसे वो ये हैट खा जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद वो हैट महिला को वापस कर देता है’। आप सभी वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यूजर्स अपने लाइक और रेड हार्ट ईमोजी पोस्ट कर इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। हाथी और महिला के इस क्यूट वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

Share this:

Latest Updates