Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Emergency Landing : प्लेन के उड़ान भरने के तुरंत बाद अचानक आई गंध… 

Emergency Landing : प्लेन के उड़ान भरने के तुरंत बाद अचानक आई गंध… 

National News Update, Kerala, Air India Expressway Flight, Emergency Landing After Complaining A Traveller : 2 अगस्त की देर रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्लेन की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट कोच्चि से शारजाह जा रही थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक यात्री ने विमान में जलने की गंध आने की शिकायत की। इसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। खबर के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने बुधवार रात को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

अन्य विमान से भेजे गए 175 यात्री

यात्री की शिकायत के बाद विमान को बुधवार देर रात कोच्चि एयरपोर्ट पर ही उतार लिया गया। विमान की लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ नहीं मिला। विमान में सवार 175 यात्रियों को एक अन्य विमान से शारजाह के लिए रवाना किया गया।

Share this:

Latest Updates