Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चतरा में घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

चतरा में घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

Chatra news : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को चतरा जिले के इटखोरी बाजार स्थित फर्नीचर दुकान से एक रोजगार सेवक को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित बिनोद सिंह ने एसीबी को पत्र लिख कर बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम से मेढ़बन्दी का कार्य मनरेगा योजना से पास हुआ है। इनके जरिये मेढ़बन्दी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जब यह डिमांड लगाने रोजगार सेवक उमेश कुमार के पास गये, तो उनके जरिये बोला गया कि आपके एवं आपके परिवार के सदस्यों की ओर से किये गये सभी मेढ़बन्दी योजना का डिमांड लगा देंगे। लेकिन, उसके लिए आपको 26 हजार रुपये देने होंगे। आग्रह-विनती करने पर मामला 5000 में तय हुआ। एसीबी ने मामले की जांच करायी, तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने इटखोरी प्रखंड के नवादा और धनखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार को 05 हजार रुपये नकद लेते पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी इटखोरी बाजार के महाराजा फर्नीचर दुकान से हुई है। एसीबी हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक आरिफ इकराम ने बताया कि गिरफ्तार रोजगार सेवक चतरा सदर थाना क्षेत्र के चौर मोहल्ला का रहनेवाला है। रोजगार सेवक को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद अग्रेतर करवाई के लिए एसीबी की टीम हजारीबाग ले गयी है।

Share this:

Latest Updates