Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : खुशखबरी, विभिन्न सरकारी विभागों में 10 लाख पदों को जल्द भरेगी मोदी सरकार, PMO ने … 

EMPLOYMENT : खुशखबरी, विभिन्न सरकारी विभागों में 10 लाख पदों को जल्द भरेगी मोदी सरकार, PMO ने … 

Good news for employment. अब शायद देश में बेरोजगारों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं,यदि PMO पर विश्वास किया जाए तो। विगत 8 वर्षों से मोदी सरकार रोजगार को लेकर एक तरह से बेपरवाह ही कही जाएगी। अब शायद उसकी नींद खुली है और वह विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के प्रति गंभीर दिख रही है। यह बड़ी खुशखबरी है। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।’

2020 में ही खाली हैं करीब 9 लाख पद, लंबे समय बाद होगी इतनी भर्ती

बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 1 मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे। ऐसे में साफ है कि फिलहाल यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आदेश दिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया था कि केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार के करीब कर्मचारी नियुक्त हैं। इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है। यही नहीं 2016-17 से 2020-21 के दौरान भर्तियों का आंकड़ा देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा था कि एसएससी में कुल 2,14,601 कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा आरआरबी ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी है। यूपीएससी ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया है।

Share this:

Latest Updates