Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में आर्मी के कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, अब पूरे इलाके को…

Encounter : आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में आर्मी के कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, अब पूरे इलाके को…

Jammu Kashmir Update, Anantnag, 2 Senior Of Army & DSP Martyred : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले  से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कोकेरनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, एक मेजर आशीष धोनैक और राज्य पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट शहीद हो गए। आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर अभियान छेड़ दिया है।

जवाबी कार्रवाई शुरू

आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। फिर दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। छिपे हुए आतंकवादियों को खोज कर उन्हें मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा दल मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को घेर कर बड़े स्तर पर अभियान चला रहे हैं।

सूचना के बाद टीम ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को कोकेरनाग में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने सर्च ऑपेशन शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें सेना के एक कर्नल, एक मेजर और राज्य के एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए।

Share this:

Latest Updates