Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया CRPF का एक जवान, एक जख्मी, चाईबासा में…

Encounter : नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया CRPF का एक जवान, एक जख्मी, चाईबासा में…

Jharkhand Update News, Ranchi, One Jawan Martyred In Encounter With Naxal, One Injured : शुक्रवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया। लेकिन, रांची के मेडिका में सुशांत कुमार की मौत हो गई।

सीने में लगी थी गोली

नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मेडिका में भर्ती कराने बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार ओडिशा के क्योंझर जिले के आनंदपुर के रहने वाले थे। जवान का विवाह भी नहीं हुआ था।

एक करोड़ के इनामी नक्सली दस्ते के साथ हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई। इसमें दो जवानों को गोली लगी। बैकअप टीम ने घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा। मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम शामिल थीं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गये। एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates