Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में किया ढेर, कुछ दिन पहले ही जेल से हुआ था…

Encounter : यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में किया ढेर, कुछ दिन पहले ही जेल से हुआ था…

UP Update News, Meerut, Gangster Anil Dujana Killed By STF : यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को गौतम बुद्धनगर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को मेरठ में ढेर कर दिया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना गैंग के बीच सीधी मुठभेड़ हुई, जिसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया है। अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। 

सीधी मुठभेड़ में मारा गया

मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ और अनिल दुजाना के बीच सीधी मुठभेड़ हुई है। इसमें अनिल दुजाना को मार गिराया गया है। साथ ही साथ यह भी इंफॉर्मेशन मिल रही है कि अनिल दुजाना अपने साथ एके-47 रखता था। अनिल उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों के लिस्ट में था और कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था, जेल से रिहा होते ही इसने अपने मामले में गवाहों को और व्यापारियों को डराना धमकाना शुरू कर दिया था। 

जेल से रिहाई के बाद पुलिस को मिल रही थी कई शिकायतें

कई शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। जानकारी मिली थीं कि जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना इलाके के दुजाना गांव का रहने वाला था। अनिल दुजाना अपराध की दुनिया में करीब 3 दशक से सक्रिय था।

Share this:

Latest Updates