Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्राचाल घोटाला में शिवसेना नेता संजय राउत से प्रवर्तन निदेशालय ने की लगातार 10 घंटे पूछताछ

पत्राचाल घोटाला में शिवसेना नेता संजय राउत से प्रवर्तन निदेशालय ने की लगातार 10 घंटे पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत से पत्राचाल घोटाले में लगातार 10 घंटे तक मनी लॉड्रिंग एंगल से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद संजय राऊत ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने ईडी को पूरा सहयोग दिया है। अगर ईडी उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाता है तो वे फिर से ईडी दफ्तर में हाजिर होकर सहयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार ईडी के दूसरे समन पर शुक्रवार को संजय राउत वकीलों के साथ दोपहर 12 बजे दक्षिण मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। इसके बाद ईडी ने पत्राचाल घोटाला मामले में पूछताछ की। मालूम हो कि ईडी को संजय रावत की पत्नी के खाते में 83 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के सबूत मिल चुके हैं।

रात 9:45 बजे तक चली पूछताछ

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकांश सवालों का जवाब संजय राउत ने नहीं जानते हुए कह कर दिया है। संजय राउत से पूछताछ ईडी ने रात तकरीबन पौने दस बजे बंद की और इसके बाद राउत ईडी दफ्तर से बाहर निकले। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वे ईडी के समन के बाद वह ईडी दफ्तर पहुंचे और पूछताछ में सहयोग दिया है। इसके आगे जब भी ईडी को जरूरत होगी वे पूछताछ में सहयोग देंगे।

संजय रावत की पत्नी के बैंक खाते में 83 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के सबूत ईडी को मिले

गौरतलब है कि कथित पत्राचाल घोटाले में ईडी ने फरवरी में संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था। प्रवीण राउत के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी के बैंक खाते में 83 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के सबूत ईडी को मिले हैं। आरोप है कि इसी पैसे से संजय राऊत ने अलीबाग में जमीन खरीदी है। ईडी इस मामले में संजय राऊत की पत्नी से पूछताछ कर चुकी है और उनकी तथा प्रवीण राऊत की संपत्ति जब्त की है। इसी मामले में आज ईडी ने संजय राऊत से पूछताछ की है।

Share this:

Latest Updates