Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छरहरी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गुंडों की ऐसी की दमदार पिटाई कि होश.. 

छरहरी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गुंडों की ऐसी की दमदार पिटाई कि होश.. 

Bollywood (बॉलीवुड) शिल्पा शेट्टी मनोरंजन जगत की अपडेट खबरों के अनुसार, मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आने वाली हैं। यह एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज होगी. जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दर्शकों को एक्शन का फुल डोज मिलेगा. इन दिनों रोहित शेट्टी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की जोर-शोर से शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच वेब सीरीज के सेट से एक वीडियो सामने आया जिसमें शिल्पा शेट्टी का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है।

इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी दमदार एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी उनके सीन को शूट कर रहे हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी को ब्लू ड्रेस में देखा जा सकता है। वह एक रॉड से गुंडों को पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी वीडियो को शूट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शूटिंग का वीडियो

सोशल मीडिया पर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। वह अपनी मल्टीस्टारर वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ लेकर आने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने इस वेब सीरीज की घोषणा की थी। इसके बाद दर्शक इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates