Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment : …अभिनेत्री सुष्मिता ने दुनिया को कहा अलविदा, फंदे से लटकता शव बरामद 

Entertainment : …अभिनेत्री सुष्मिता ने दुनिया को कहा अलविदा, फंदे से लटकता शव बरामद 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, entertainment, Tollywood actress, actress Sushmita : Bengali actress, Bengali film : टीवी इंडस्ट्री में ‌एक बार फिर शोक की लहर है। एक एक्ट्रेस की आत्महत्या को लेकर सनसनी मच गई है। सुष्मिता दास नाम की एक उभरती हुई अभिनेत्री का लटकता हुआ शव हरिदेबपुर थाना क्षेत्र में उसके घर से बरामद किया गया। एक्ट्रेस 21 साल की थी। घर पूर्वी मेदिनीपुर के सुताहाटा में है। वह धारावाहिकों में छोटी भूमिकाएं निभाती थी। हरिदेबपुर में बनमाली बनर्जी रोड पर एक मकान में किराये पर रहती थी। गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक्ट्रेस के एक्टिंग टीचर संजय नस्कर सुष्मिता के घर आए और जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें उनका लटका हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने 100 नंबर डायल किया। तभी पुलिस आई और शव बरामद किया।

एक्टिंग टीचर संजय नस्कर के साथ रिलेशनशिप में थीं 

एक्ट्रेस के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। सुष्मिता के घर से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि वह संजय नस्कर के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया है कि संजय के दूसरी लड़कियों के साथ संबंध थे। एक्ट्रेस एक्टिंग और पढ़ाई के लिए कोलकाता आई थीं।

पल्लवी डे, विदिशा डे मजूमदार और अब सुष्मिता, टॉलीवुड में हड़कंप

इससे पहले टॉलीवुड में पल्लवी डे, विदिशा डे मजूमदार जैसी अभिनेत्रियों ने आत्महत्या कर ली थी और इन आत्महत्याओं के पीछे की वजह उनका कम समय में विलासितापूर्ण जीवन, आर्थिक परेशानी, नौकरी के अवसर न मिलना, धोखाधड़ी आदि रही हैं। हरिदेबपुर थाने की पुलिस सुष्मिता डे की आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। बहरहाल, इस घटना से टेली जगत में फिर हड़कंप मच गया है।

Share this:

Latest Updates