Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी की सुपर स्टारिन अक्षरा सिंह ने खूबसूरत मौसम को जमकर किया इंजॉय

भोजपुरी की सुपर स्टारिन अक्षरा सिंह ने खूबसूरत मौसम को जमकर किया इंजॉय

Bollywood की टॉप हिरोइनों से हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर स्टारिन अक्षरा सिंह (Akshra Singh) किसी मायने में कम नहीं हैं। अपनी दिलकश और स्टाइलिश अदाओं के साथ वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन इंटरनेट की दुनिया में रील्स बनाते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी है, जब अक्षरा सिंह ने खूबसूरत मौसम को इंजॉय करते हुए एक वीडियो और इमेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह खूब वायरल हो रहा है।

बारिश के बहाने खुद को…

अपने लेटेस्ट लुक में अक्षरा बारिश का लुत्फ उठाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अक्षरा ने जो वीडियो और फोटो शेयर किया है, उसमें अक्षरा डेनिम स्कर्ट और ऑरेंज टीशर्ट में नजर आ रही हैं। इस ऑउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मौसम की खुमारी

 अक्षरा सिंह ने इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा है-  ‘मौसम इस क़दर खुमारी में है।’ फोटो शेयर करने के कुछ देर बाद ही अक्षरा के इन पिक्चर्स पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स ने भी एक्ट्रेस के इस अंदाज को दिल से पसंद कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates