Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment : फिल्म ‘जी ले जरा’ में तीन हुस्न वालियों के साथ नजर आएंगे यंग स्टार ईशान, प्रियंका, कैटरीना और आलिया के जलवों के बीच…

Entertainment : फिल्म ‘जी ले जरा’ में तीन हुस्न वालियों के साथ नजर आएंगे यंग स्टार ईशान, प्रियंका, कैटरीना और आलिया के जलवों के बीच…

Bollywood : फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zaraa) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पिछले साल अगस्त इस फिल्म की घोषणा कर दी गई थी। अब फिल्म के सभी सितारों के नाम भी कन्फर्म हो गए हैं। सोर्स की मानें तो इस फिल्म में तीन बड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट का नाम सामने आया है। वहीं फैन्स तो इन एक्ट्रेस के नाम पता चलने पर ही वे फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इन बड़ी एक्ट्रेसेस के अलावा फिल्म में यंग स्टार ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। हाल ही में सभी सितारों के नाम पर मुहर लग गई है।

आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी

बता दें कि ईशान खट्टर का इस फिल्म में अहम किरदार बताया जा रहा है। फिल्म एक दूसरे से साथ शूट की जानी है, लेकिन आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के कारण फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन करना पड़ा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट अब इस साल कोई फिल्म शूट नहीं करेंगी वे डिलीवरी के बाद अगले साल सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी  इसके साथ ही वे कहती हैं कि यह एक बड़ी फिल्म है इसे वे ऐसे ही नहीं जाने देंगी।

अब मेल स्टार्स का इंतजार

तीन बड़ी एक्ट्रेस के नाम सामने आने के बाद अब फैन्स को बड़े मेल स्टार्स का नाम भी जानना है। फिलहाल तो मेल स्टार्स का नाम सामने नहीं आया है,लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म में और भी कई बड़े सितारे नजर आएंग। यह फिल्म एक बिग बजट फिल्म होने वाली है। इसलिए फिल्म का इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं है बल्कि काम कर रहे सितारों को भी है।

Share this:

Latest Updates