Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सावन की तीसरी सोमवारी पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना, ‘तोहरे खातिर भूखेनि सोमार’…

सावन की तीसरी सोमवारी पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना, ‘तोहरे खातिर भूखेनि सोमार’…

Entertainment News : भोजपुरी की दुनिया में अक्षरा सिंह धमाल मचाती रहती हैं। सावन की तीसरी सोमवारी के दिन यानी 1 अगस्त को अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला कल्लू का सबसे धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, रिलीज होने के एक घंटे के अंदर इस गाने को करीब 50 हजार लोगों ने देखा। शाम तक ये आकंड़ा एक लाख के पार चला गया। अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि यह सावन का सबसे धमाकेदार गाना है। गाने के बोल हैं- ‘तोहरे खातिर भूखेनि सोमार’ लोगों को काफी लुभा रहा है। 

यूट्यूब पर सारेगामा ने किया है लॉन्च

बता दें कि अक्षरा के इस धमाकेदार गाने को यूट्यूब पर सारेगामा ने लॉन्च किया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। इस गाने में अक्षरा जहां बिंदास अंदाज में दिख रही हैं, वहीं अरविंद अकेला कल्लू भी मंच पर हैं। यह गाना फिलहाल ट्रेंडिंग में नहीं है, लेकिन अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह के कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में रह चुके हैं।

Share this:

Latest Updates