Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

13 वर्ष बाद भी चश्मदीद गवाह देवेंद्र सिंह अपने बयान पर कायम, कहा- सुरेश सिंह को शशि ने मारी थी गोली

13 वर्ष बाद भी चश्मदीद गवाह देवेंद्र सिंह अपने बयान पर कायम, कहा- सुरेश सिंह को शशि ने मारी थी गोली

Even after 13 years, eyewitness Devendra Singh stood by his statement, said – Suresh Singh was shot by Shashi Singh, Dhanbad news, Dhanbad crime news :  धनबाद जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध कोयला कारोबारी सुरेश सिंह को शशि सिंह ने गोली मारी थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए थे। उक्त बातें सुरेश सिंह हत्याकांड के चश्मदीद गवाह देवेंद्र सिंह ने अदालत में गवाही के दौरान कहीं। देवेंद्र सिंह यह बात पहले भी कह चुके हैं। घटना के कई साल होने के बाद भी देवेंद्र सिंह अपने बयान पर कायम हैं। बता दें की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुरेश सिंह हत्याकांड की सुनवाई हुई। इसमें देवेंद्र सिंह ने अपने बयान से घटना का समर्थन किया।

रामधीर सिंह और पूर्व मेयर इंदू सिंह का पुत्र है शशि 

बताते चलें कि शशि सिंह जेल में कैद जनता मजदूर संघ के  नेता रामवीर सिंह और धनबाद की पूर्व मेयर इंदु सिंह का पुत्र है। सुरेश सिंह हत्याकांड में तीसरी बार देवेंद्र सिंह की गवाही दर्ज हुई है। बचाव पक्ष की ओर से अपीलकर्ता अनूप कुमार सिन्हा और अभय कुमार सिन्हा ने प्रति परीक्षण किया। बताया कि देवेंद्र सिंह ने बयान में कहा कि शशि सिंह ने सुरेश सिंह पर गोली चलाई। सनवाई के दौरान आरोपित प्रमोद श्रीवास्तव, मोनू सिंह हाजिर थे। वहीं आलोक वर्मा की ओर से प्रतिनिधित्व का आवेदन दायर किया गया था। शशि सिंह को इस मामले में पुलिस फरार घोषित कर चुकी है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही शशि सिंह फरार है। उसे पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अदालत में अभियोजन की गवाही पेश करने का आदेश देते हुए अगली तिथि तय कर दी है।

7 दिसंबर 2011 को हुई थी हत्या 

बता दें की 7 दिसंबर 2011 की रात धनबाद क्लब में रोहित सिंह की रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह की हत्या हुई थी। सुरेश के पिता तेज नारायण सिंह की शिकायत पर शशि सिंह,  संजीव सिंह, रामधीर सिंह के विरुद्ध धनबाद थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से शशि फरार हैं। 5 माह के अनुसंधान के बाद 20 मई 2012 को पुलिस ने शशि सिंह, प्रमोद लाल, मोनू सिंह, आलोक वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र दायर कर दिया था। इसमें शशि सिंह को शूटर बताया गया था।

Share this:

Latest Updates