Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सरस मेले में ठंड भी बेअसर,10 हजार लोग उठाए मेले का आनन्द

सरस मेले में ठंड भी बेअसर,10 हजार लोग उठाए मेले का आनन्द

▪︎ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों पर दी जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी

▪︎ कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा दी जा रही है रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में ठंड के बावजूद सोमवार को रांची एवं रांची के आसपास से भी लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे।

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल में, कोकुन से सूत कताई से लेकर बुनाई तथा रेडिमेड कपड़ा बिक्री केन्द्र तक कैसे पहुंचता है, के सफर का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। 

लगभग 10 हजार लोगों ने लिया मेले का आनंद
खादी बोर्ड के स्टॉल में रेशमी सूती एवं तांत की साड़ियां, उनी वस्त्र, उनी, रेशमी, सूती बंडी, कंबल, डिजाइनर परिधान एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद प्राप्त किये जा सकते हैं।
मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोग इन स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
मत्स्य निदेशालय द्वारा लगाये गये स्टॉल पर एक्वेरियम निर्माण सह रंगीन मछली पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल पर अबुआ साथी हेल्पलाइन नम्बर 9430328080 के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन इस  व्हाट्सएप नम्बर पर लोग मैसेज कर सकते हैं।
सोमवार को कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा मेले में  हरिशंकर प्रसाद सिंह, मखदुमपुर, जहानाबाद द्वारा भोजपुरी गीत की प्रस्तुति की गयी। बच्चों के लिए आयोजित चॉकलेट रेस प्रतियोगिता में आज ग्रुप A (पांच से नौ आयु वर्ग में) प्रथम स्थान अर्जित आनंद, द्वितीय स्थान एडम एल्विन एवं तृतीय स्थान देव कुमार ने प्राप्त किया। 
ग्रुप B (दस से चौदह आयु वर्ग) में वीर कुमार प्रथम स्थान, द्वितीय वेदांत सिंह एवं तृतीय जीत कुमार ने प्राप्त किया।

कल के कार्यक्रम

कला संस्कृति विभाग की ओर से कल मंगलवार को  युवराज मिश्रा, रांची द्वारा “उपशास्त्रीय संगीत (ठुमरी) और गजल गायन”, संजू आनन्द एवं दल हिन्दी गायन एवं संजीव परिहस्त एवं दल, देवधर कत्थक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं, बच्चों के लिए पांच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है, महोत्सव परिसर में आकर वे प्रातः 11.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद है । 

Share this:

Latest Updates