Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड सरकार के कुशासन से हर वर्ग प्रभावित : सुदेश महतो

झारखंड सरकार के कुशासन से हर वर्ग प्रभावित : सुदेश महतो

Ranchi News: सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन से झारखंड का हर वर्ग प्रभावित है। इस सरकार से निजात चाहता है। हम यहां दलीय आधार पर बैठे हैं। दूसरी ओर, गांव-देहात में जनता का समीकरण भी तैयार हो रहा है, धरातल पर। श्री महतो रांची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने जो कारनामे किये हैं, उसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। आजसू सुप्रीमो ने कहा कि एक पार्टी का नेतृत्व करनेवाला व्यक्ति निजी स्वार्थ में किस हद तक जा सकता है, इसका उदाहरण पूरे देश में इससे पहले नहीं देखा गया होगा। हम झारखंड के हित में नये जनादेश के साथ आने की तैयारी में हैं। हम झारखंड के विकास की जवाबदेही लेकर काम करने के लिए तैयार हैं। हम संयुक्त रूप से चुनाव के मैदान में जायेंगे। एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।

Share this:

Latest Updates