Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंग्लादेशी घुसपैठ के चलते बदली डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित : हिमंता बिस्वा सरमा

बंग्लादेशी घुसपैठ के चलते बदली डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित : हिमंता बिस्वा सरमा

Jamshedpur News: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जम कर हमला किया। वह जमशेदपुर के बिस्टुपुर गोपाल मैदान में रविवार को आयोजित परिवर्तन महारैली को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से पूरा संथाल सहित कोल्हान एवं समस्त झारखंड परेशान है और बदले डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिन्तित है। घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के संसाधन जल, जंगल एवं जमीन को अपने कब्जे में ले रहे हैं। फिर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमन्त सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए आंखों पर पट्टी बांध रखी है एवं संरक्षण देकर वोट के लिए झारखंड में बसा रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि इस बार कोल्हान की 14 में से कितनी सीटें मिलेंगी। भीड़ का जवाब मिला, सभी 14 सीटें भाजपा जीतेगी।

Share this:

Latest Updates