Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एग्जिट पोल : महाराष्ट्र के 10 में से 6 पोल में एनडीए, झारखंड के 7 में से 5 पोल में एनडीए को बहुमत

एग्जिट पोल : महाराष्ट्र के 10 में से 6 पोल में एनडीए, झारखंड के 7 में से 5 पोल में एनडीए को बहुमत

New Delhi news ;  महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज में 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में 81 सीटें हैं। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र में 10 एग्जिट पोल में से छह में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है, जबकि तीन में कांग्रेस गठबंधन की सरकार की संभावना व्यक्त की गई है। एक में किसी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। उधर, झारखंड के लिए सात एग्जिट पोल में पांच में भाजपा गठबंधन को, तो दो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं।

महाराष्ट्र में महायुति आगे !

महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी सीटों पर महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए), बहुजन समाज पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन और अन्य छोटी पार्टियों ने भी दोनों मोर्चों के सामने चुनौती खड़ी की है। जी न्यूज के एआई एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर है। हालांकि अब नतीजों की बारी है, जो 23 नवंबर को जारी होंगे। जी न्यूज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन को 129 से 159 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 124 से 154 सीटें जाने की बात कही गई है।

भास्कर रिपोर्ट्स पोल के अनुसार महायुति को 125 से 140, महाविकास अघाड़ी को 135 से 150 और अन्य को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज 18 मैट्रिज का मानना है कि महायुति को 150 से 170, महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 मिल सकती है।

पी मार्क के अनुसार, महायुति को 137 से 157, महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 और अन्य को दो से आठ सीटें मिलने की संभावना है।

चाणक्य स्ट्रैटजिज के मुताबिक, महायुति को 152 से 160, महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 और अन्य को छह से आठ सीटें मिल सकतीं हैं।

पीपुल्स पल्स का पोल है कि महायुति को 175 से 195, महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 और अन्य को सात से 12 सीटें मिल सकतीं हैं।

इलेक्टोरल एज के अनुसार, महायुति को 118, महाविकास अघाड़ी को 150 और अन्य को 20 सीटों पर जीत मिल सकती है।

पोल डायरी का पोल बताता है कि महायुति को 122 से 186, महाविकास अघाड़ी को 69 से 121 और अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने की संभावना है।

रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157, महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 और अन्य को दो से आठ विधानसभा सीटों पर जीत मिल सकती है।

लोकशाही मराठी रुद्र के मुताबिक, महायुति को 128 से 142, महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 और अन्य को 18 से 23 सीटें मिल सकती हैं।

एसएएस ग्रुप का मानना है कि महायुति को 127 से 135, महाविकास अघाड़ी को 147 से 155 और अन्य को 10 से 13 विधानसभा सीटों कब्जा मिल सकता है।

पोल ऑफ पोल्स का एग्जिट पोल बताता है कि महायुति को 146, महाविकास अघाड़ी को 129 और अन्य को 13 सीटों पर विजय मिलने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates