Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एग्जिट पोल्स : देश की हॉट सीट्स पर कई दिग्गजों की हो सकती है हार

एग्जिट पोल्स : देश की हॉट सीट्स पर कई दिग्गजों की हो सकती है हार

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को आने शुरू हो जायेंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल्स की खूब चर्चा हो रही है। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। ज्यादातर सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को लगभग 300 सीटें हासिल हो सकती हैं। कुछ एग्जिट पोल्स में देश की कई हॉट सीट्स के नतीजे को लेकर भी अनुमान जताया गया है। 

अमेठी, रायबरेली, कन्नौज समेत देश की कई सीटें हैं, जिन पर लोगों की नजरें लगी हुई हैं। सर्वे एजेंसी स्कूल आॅफ पॉलिटिक्स ने देश की सभी सीटों का अनुमान जाहिर किया है। इस सर्वे में अमेठी सीट से केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को झटका लग सकता है। अनुमान लगाया गया है कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से हार सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस के राहुल गांधी रायबरेली, जो कि गांधी परिवार का गढ़ है, यहां से वह जीत सकते हैं। इससे पहले 2019 में राहुल अमेठी से हार गये थे, जिसके बाद उन्होंने इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ा है। इन दो सीटों के अलावा भाजपा को कन्नौज से झटका लग सकता है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के मुकाबले अखिलेश यादव के जीतने का अनुमान है।

यूपी के पूर्वांचल की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेन्द्र यादव और भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच मुकाबला था। अनुमान है कि यहां भी इंडिया गठबंधन बाजी मार सकता है। अगर राजस्थान की अलवर सीट पर नजर डालें, तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वह जीत सकते हैं। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर के करनाल लोकसभा सीट से जीतने का अनुमान लगाया है। उन्होंने हाल ही में राज्य के सीएम पद से इस्तीफा दिया था और चुनाव में उतरे हैं। 

कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी की फाइट से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट चर्चा में बनी हुई है। एग्जिट पोल में यहां से मनोज तिवारी जीत रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस बुरे वक्त में भी जीतती रही है, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार यहां इस बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हार सकते हैं और भाजपा को जीत मिल सकती है। 

इसके अलावा एग्जिट पोल में कुछ और चौंकानेवालीं भविष्यवाणियां की गयी हैं। सर्वे के मुताबिक हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत जीत सकती हैं। वहीं, बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार का जलवा खत्म हो सकता है और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को हरा कर अजित पवार की पत्नी जीत सकती हैं। इसके अलावा तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी हार सकते हैं।

Share this:

Latest Updates