Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक घायल, इससे जुड़ा वीडियो भी आया सामने

दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक घायल, इससे जुड़ा वीडियो भी आया सामने

New Delhi news : दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11.48 बजे धमाके के संबंध में कॉल आई, जिसके बाद तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। वहीं, अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं।

जैसे ही धमाका हुआ, बिना देरी करते हुए इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दिया। उन्हें बताया गया कि प्रशांत विहार में बंसी स्वीट्स के पास धमाका हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच चल रही है। अभी यह नहीं पता चला है कि यह धमाका किसमें हुआ है और धमाका किस प्रकार का था।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जैसा धमाका सीआरपीएफ स्कूल की दीवार पर हुआ था, वैसा ही धमाका है, लेकिन ये लो इन्टेन्सिटी का धमाका था। एक शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। धमाका दिन के व्यस्ततम समय में हुआ है। आसपास गाड़ियां गुजर रही हैं। वीडियो में लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जबकि पुलिस उन्हें इलाके से हटाने में जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates