Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल

कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल

Kolkata News: कोलकाता के तालतल्ला इलाके में एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे रखे स्टील के एक टिफिन में अचानक हुए विस्फोट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान बापी दास के रूप में हुई है, जिनका हाथ इस धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर तैनात किये गये हैं, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ।

इलाके को तत्काल सील कर दिया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे के पीछे किसी संगठित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच के लिए हर एंगल से तथ्यों को खंगाल रही हैं।

Share this:

Latest Updates