Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Extreme Cruelty : मत पढ़िए यह खबर, आठवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदों ने ऐसा कि कांप जाए रूह

Extreme Cruelty : मत पढ़िए यह खबर, आठवीं क्लास की छात्रा के साथ दरिंदों ने ऐसा कि कांप जाए रूह

UP Update News, Hardoi, Class 8 Girl Murdered & Dead Body Threw In Field : आदमी के भीतर की दरिंदगी कितनी घिनौनी होती है, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि हरदोई के पचदेवरा थाना इलाके में कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी राजेश त्रिवेदी ने बताया कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

गांव वालों ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव के खेत में एक युवती का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया काफी देर बाद उसकी शिनाख्त इसी गांव की रहने वाली एक युवती के रूप में हुई, जो कक्षा 8 में पढ़ती थी। गांव में एडवोकेट विनोद के खेत में शव की जानकारी पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मौके पर काफी खून भी मिला। ग्रामीण दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

शरीर पर चोट के अन्य निशान

सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया परिजनों से बात की। एसपी ने बताया कि प्रतीत होता है कि गला काट कर हत्या की गई है। शरीर पर अन्य भी चोटों के निशान हैं, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही पुलिस कर रही है।

Share this:

Latest Updates