Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Faith Blooms : … और इस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने जताया भगवान शिव का आभार…

Faith Blooms : … और इस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने जताया भगवान शिव का आभार…

National News Update, Uttarakhand, Kedarnath, Bollywood Actress Sara Ali Khan : व्यक्तिगत आस्था किसी भी प्रकार की सीमा से बहुत ऊपर जा सकता है। यह धर्म विशेष के दायरे में बंधा नहीं होता है। आस्था की ही देन है कि हम ईश्वर, अल्लाह और गॉड में कोई भेद नहीं करते। हर धर्म स्थल मानवता के महत्व का प्रतीक होता है। वहां जाकर तुच्छ ता के सारे बंधन टूट जाते हैं। ऐसी ही भावना से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान ने केदारनाथ धाम की यात्रा की है। 

साझा की केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें

सारा अली खान को ट्रैवेलिंग का बहुत शौक है और यह उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ-साफ देखा जा सकता है। आए-दिन सारा नई-नई डेस्टिनेशन्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने केदारनाथ टूर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा की इन फोटोज को फैंस से प्यार मिल रहा है और तसवीरों के साथ-साथ उनका कैप्शन भी दिल को छू लेने वाला है।आपको बता दें कि, सारा अली खान ने कल अपनी हालिया केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें साझा की।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2018 में पहली बार किया था उत्तराखंड का दौरा

सारा ने पवित्र स्थान पर जाने में सफल होने के लिए भगवान शिव का आभार भी व्यक्त किया। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2018 की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के लिए पहली बार उत्तराखंड शहर का दौरा किया था। सुशांत का निधन साल 2020 में हो गया था।

Share this:

Latest Updates