Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Faith & Devotion : बाबा बर्फानी की शरण में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान, शिवभक्ति के रंग में ऐसे रंगी कि …

Faith & Devotion : बाबा बर्फानी की शरण में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान, शिवभक्ति के रंग में ऐसे रंगी कि …

Bollywood Devotion, Actress Sara Ali Khan Completed Amarnath Yatra, Holi Month Of Sawan For Shiv Bhakti :सावन में भगवान शिव की भक्ति की विशेष महिमा होती हैं और यह भक्ति धर्म विशेष को मानने वाले तक ही सीमित नहीं होती। सभी धर्मों के लोग बाबा में आस्था रखते हैं। इसका प्रमाण बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान की उनके प्रति भक्ति में देखी जा सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान भोले नाथ की भक्त हैं, वह बाबा के दर्शन के लिए अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर जाती हैं। इसके लिए कुछ कट्टरपंथी हेटर्स उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं, फिर भी वह बाबा की भक्ति में लीन रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

तीर्थ स्थल से एक्ट्रेस का आया वीडियो

तीर्थस्थल से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाबा के दर्शन के लिए ऊपर चढ़ती नजर आ रही हैं. इस दौरान सारा को सिक्योरिटी के साथ बाबा की पवित्र गुफा में देखा गया. जहां उनके आसपास पुलिस के जवान भी मौजूद थें. उनके हाथ में डंडा है, जिसके सहारे वो मंदिर से नीचे उतरते दिख रही हैं।

उज्जैन के महाकाल के दर्शन

पिछले 6 महीने में एक्ट्रेस ने 4 बार उज्जैन के महाकाल के भी दर्शन किए है। इस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी रही हैं। इसके पहले एक्ट्रेस को महाकाल मंदिर में देखा गया था। जहां सारा ने संध्या आरती में भी भाग लिया था। इसके अलावा वह महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हाल में करीब आधे घंटे तक शिव जाप करते हुए ध्यान लगाए नजर आईं थीं। नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान चौथी बार महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। देखा जाए तो सारा अली खान हमारी धार्मिक विविधता और उसके महत्व को धारण करने वाली मिसाल के रूप में सामने आती हैं।

Share this:

Latest Updates