Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 माह जेल की सजा, कोर्ट ने 5000 का जुर्माना भी लगाया

फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 माह जेल की सजा, कोर्ट ने 5000 का जुर्माना भी लगाया

Chennai news, Bollywood news, Bollywood update, actress jayaprada :  अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और रामपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। चेन्नई के रायपेटा में उनके स्वामित्व वाले एक मूवी थिएटर के कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका के आलोक में अभिनेत्री जयाप्रदा  पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

कर्मचारियों का ईएसआई भुगतान न करना पड़ा महंगा

बता देगी जयाप्रदा के स्वामित्व वाले सिनेमा हॉल का संचालन चेन्नई के राम कुमार और राजा बाबू की देखरेख में होता है। लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब प्रबंधन थिएटर कर्मचारियों के ईएसआई का भुगतान करने में नाकाम रहा। इसके बाद कर्मचारियों ने अदालत का रुख किया। मामला अदालत में जाने के बाद जयप्रदा ने स्टाफ को पूरा पैसा देने का भरोसा दिया। इसके अदालत से केस खारिज करने की अपील की, लेकिन लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने उनकी अपील पर आपत्ति जताई। इसके बाद जया प्रदा और मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने तीनों को प 5,000 रुपए का जुर्माना भी भरने को कहा है।

Share this:

Latest Updates