Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Film World : Bengal के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद..

Film World : Bengal के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद..

West Bengal News Update, Kolkata, Theatre Owners Not Interested To Show ‘The Kerala Story’ Film : ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों से यह फिल्म गायब रही। शनिवार और रविवार को भी पश्चिम बंगाल के सिनेमाघर मालिक विवादित फिल्म के प्रदर्शन से दूर रहे। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को पलट दिया था और फिल्म के वितरकों ने कोशिश की थी कि इसके प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघर मालिक दिलचस्पी लें, लेकिन उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इधर रविवार को भाजपा के प्रमुख नेताओं का आरोप है कि सिनेमाघरों के मालिकों को फिल्म नहीं दिखाने की धमकी दी जा रही है।

क्या डर रहे सिनेमाघरों के मालिक

बंगाल में फिल्म के वितरक सतदीप साहा ने कहा, ‘हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। किसी भी सिनेमाघर मालिक ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अभी तक हां नहीं की है।’ फिल्म के निर्देशक सुदीप्त सेन ने शुक्रवार को अनुमान लगाया था कि यहां सिनेमाघर के मालिक शायद विवादास्पद फिल्म दिखाने से डरते हैं, जिसे राज्य सरकार ने पहले प्रतिबंधित कर दिया था, क्योंकि इससे ‘सांप्रदायिक गड़बड़ी’ हो सकती थी।

Share this:

Latest Updates