Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

FIR : सरयू राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में दर्ज हो गई प्राथमिकी, जानिए क्या लगाया गया है आरोप

FIR : सरयू राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में दर्ज हो गई प्राथमिकी, जानिए क्या लगाया गया है आरोप

Jharkhand Update News, Ranchi, FIR Against MLA Saru Rai In Doranda Police Station: राज्य के जाने-माने और अनुभवी विधायक सरयू राय के खिलाफ राजधानी रांची के डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक केशव कुमार सिन्हा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इसमें अज्ञात पुलिस कर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है।

2 मई 2022 को हुई थी FIR

पिछले साल सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाने में विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से उस FIR में व्हाइटनर लगाकर सरयू राय का नाम मिटा दिया गया। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि यह अपराधिक कृत्य करने वाले पुलिसकर्मियों, इसमें संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों और सरयू राय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बता दें कि डोरंडा थाने में 2 मई 2022 को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट, चोरी व अन्य धाराओं में विभागीय कागजात, अनधिकृत रूप से प्राप्त करने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें कालम 7 में सरयू राय के नाम का भी उल्लेख था। 

क्या लगाया गया है आरोप 

आरोप है की सरयू राय को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने व्हाइटनर लगाकर उसे हटा दिया। अनुसंधानकर्ता की ओर से कोर्ट में एक शुद्धि पत्र देकर उक्त FIR में सुधार किए जाने का अनुरोध किया गया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 14 जून को आदेश जारी किया कि सरयू राय का नाम भी FIR में दर्ज किया जाए।

Share this:

Latest Updates