Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी के कार्य में बाधा डालने पर कांग्रेस नेता सन्नी समेत 15 से अधिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ईडी के कार्य में बाधा डालने पर कांग्रेस नेता सन्नी समेत 15 से अधिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Raipur news : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी के अधिकारियों की गाड़ी रोकने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

भिलाई पुलिस ने मंगलवार को बताया है कि ईडी और निजी वाहन के चालक की शिकायत पर भिलाई-3 थाना में भिलाई निवासी कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल और 15 से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने [191(2)], गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132), गलत तरीके से रोकने [126(2)] और सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates