Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग,  एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलीं

मप्र के उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग,  एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलीं

Ujjain news : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लग गयी, जिससे भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धलुओं में हड़कम्प मच गया। आग मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम की छत पर लगी थी, जिसमें पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गयीं। इस हादसे के कारण मंदिर में दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।

घटना मंदिर के गेट नमाबर एक पर स्थित अवंतिका गेट के सोलर पैनल के कंट्रोल रूम में लगी। यह कंट्रोल रूम महाकाल मंदिर की छत पर स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मामले की जानकारी ली। आग से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां पूरी तरह जल गयीं।

Share this:

Latest Updates