Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : रांची के धुर्वा थाने में लगी आग, बैरक जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से…

Fire : रांची के धुर्वा थाने में लगी आग, बैरक जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से…

Jharkhand Update News, Ranchi, Fire Fire In Dhurva Police Station, Barrak Burnt Completely : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित थाने में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना थाना परिसर के पीछे बने बैरक में घटी है। आग लगने से बैरक और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए हैं। 

शॉर्ट सर्किट की आशंका

बताया जा रहा है कि बैरक के सामने दरवाजे पर लगे बिजली के कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।  बैरक में पुलिस के जवान रहते हैं। आग लगने से बैरक में रखे जवानों के सामान, बेड आदि जल गए हैं। 

नुकसान की हो रही पड़ताल

इस घटना में किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और अब आग पर काबू पाया जा चुका है। आग कैसे लगी, कितना नुकसान हुआ इन सब की पड़ताल की जा रही है।

Share this:

Latest Updates