Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire In Bus : … और इसके बाद बस में लग गई भयंकर आग, 16 लोग जलकर…

Fire In Bus : … और इसके बाद बस में लग गई भयंकर आग, 16 लोग जलकर…

Global News Update, Pakistan, , Punjab, Heavy In Bus, 16 People Burnt To Death : रविवार की सुबह- सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अत्यंत दुखद और दिल हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिंडी भट्टियां इलाके में एक बस डीजल ले जा रही पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भयंकर आग लग गई। हादसे में कम से कम 16 लोग जलकर मर गए। 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कराची से इस्लामाबाद जा रही थी बस

जियो न्यूज़ ने एक चिकित्सा अधीक्षक के हवाले से बताया कि घायलों को पिंडी भट्टियन और फैसलाबाद अस्पताल ले जाया गया। बचाव अधिकारियों के अनुसार, बस कराची से इस्लामाबाद की ओर जा रही थी। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) फहद ने कहा कि शवों को बस से निकाल लिया गया है और डीएनए परीक्षण से उनकी पहचान की जाएगी।

Share this:

Latest Updates